शाजापुर: गला काटकर सगे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को कोतवाली थाना शाजापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाजापुर में सोमवार को युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और मृतक के सगे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इरफान को पुलिस ने इंदौर से पकड़ा है। मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों सोहेल और शाकिर को मंगलवार को ही गिरप्तार कर लिया था। बुधवार शाम 6 बजे पुलिस ने जिला अस्पताल में आरोपी इरफान का मेडिकल कराया।