खरखौदा: सूर्या साधना स्थली झिंझोली में पांच दिवसीय कार्यकर्ता दक्षता वर्ग का हुआ आयोजन
सूर्या साधना स्थली झिंझोली में पांच दिवसीय कार्यकर्ता दक्षता वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रदेशों के 33 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वर्ग में पिछले तीन माह में हुए कार्यो की समीक्षा और आगामी 3 माह में होने वाले कार्यो की योजना बनाई गई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के स्किल डेवलपमेंट एवं ग्राम विकास को ध्यान रखते हुए प्राकृतिक कृषि की जानकारी दी गई।