खरखौदा: विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए खरखौदा पहुंचे उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, SDM कार्यालय में ली समीक्षा बैठक
खरखौदा एसडीएम कार्यालय खरखौदा में उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका के तहत किये जाने वाले विकास कार्यों की भी गंभीरता से पड़ताल की। अंबेडकर पार्क का निर्माण व अवैध कब्जा हटवाने, जोहड़, शिव चौक, छपड़ेश्वर व बस अड्डï के पीछे वाले जोहड़ के सौंदर्यकरण के साथ गंदे पानी की निकासी पर चर्चा की।