भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बूंदी के तत्वावधान में “आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन" का भव्य आयोजन आज भाजपा कार्यालय देवपुरा बूंदी में उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिलेभर से आए सैकड़ों युवाओं, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा समाजसेवियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ हुआ।