पिंड्रा: मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान बाहर निकालते समय सिलिंडर किया ब्लास्ट, सात झुलसे
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कला गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद लोग घर में रखा सामान बाहर निकालने लगे, इसी बीच आग की लपटों के कारण घर में रखा सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे सात लोग झुलस गये, इनमें पांच की हालत गंभीर है, वहीँ दो मामूली रूप से चोट आई है।