मोतिहारी: शब ए बारात को लेकर पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई पुलिस बलों की तैनाती
पूर्वी चंपारण जिले में शब ए बरात के अवसर पर सुरक्षा के लिए पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मोतिहारी के विभिन्न थाना क्षेत्र में शब ए बारात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मोतीहारी पुलिस सुरक्षा में तैनात है। आप तस्वीरों के माध्यम से भी उक्त गतिविधि को देख पा रहे है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा मंगलवार की रात 9:08 बजे दी गई।