बनमनखी: आंगनबाड़ी सेविका मीरा कुमारी के असामयिक निधन से बनमनखी में शोक की लहर
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में गुरुवार की सुबह उस वक्त मातम पसर गया, जब आंगनबाड़ी सेविका मीरा कुमारी के असामयिक निधन की खबर पूरे इलाके में फैल गई। महज 40 वर्ष की उम्र में अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8 बजे मीरा कुमारी को अचानक सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए फारबिस