कैराना: कांधला में खंद्रावली गांव के निकट सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के निकट सड़क हादसा सामने आया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक से शामली से कांधला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान खंद्रावली के निकट उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया, जिस कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।