गाण्डेय: मोहर्रम की दशमी पर गांडेय प्रखंड अंतर्गत डोकीडीह का गिरनिया गांव आस्था, परंपरा और गंगा-जमुनी तहजीब का बना जीवंत उदाहरण
Gandey, Giridih | Jun 26, 2026
मोहर्रम की दशमी पर शुक्रवार को गांडेय प्रखंड अंतर्गत डोकीडीह पंचायत का गिरनिया गांव आस्था, परंपरा और गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत उदाहरण बना। सुबह 8 बजे से क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में अजीमोशान अखाड़ों की धूम रही। न्यू अली स्टार क्लब, गिरनिया की ओर से मोहम्मद आलम के नेतृत्व में ईदगाह मैदान में भव्य नुमाइशी अखाड़ा का आयोजन किया गया।।