शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील निवासी अरशद 12वीं कक्षा का छात्र था। रविवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, छात्र अरशद की हमलावरों में चाकू से गोदकर और गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया।