कैंपियरगंज: जंगल कौड़िया में बारिश के बाद पानी में डूबे बिजली के: 4 साल से बांस-बल्ली के सहारे कनेक्शन, विभाग पर लापरवाही का आरोप
गोरखपुर के जंगल कौड़िया क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर टोला महुअवा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हालिया बारिश के कारण बांस-बल्ली के सहारे खींचे गए बिजली के तार पानी में डूब गए हैं। इससे पूरे इलाके में करंट फैलने और किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।