रूपवास क्षेत्र के नेशनल हाईवे संख्या 123 पर स्थित गहनोली मोड़ थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज एक प्रकरण में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।