दमोह स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार युवा दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम जिला प्रशासन व योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़ा गया तथा भोपाल के मुख्य समारोह का LED के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कलेक्टर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।