बहराइच: सैयदावाडा से कमा व जंजीरी मातम के साथ गमगीन माहौल में निकाला गया 10वीं मोहर्रम का क़दीमी जुलूस
शुक्रवार को कमा और जंजीरी मातम के साथ गमगीन माहौल में दसवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। दुलदुल हाउस से निकला 10वीं मोहर्रम का जुलूस काजीपुरा स्थित सैय्यदवाडा पहुंचा जहां आजादारों ने कमा और जंजीरी मातम किया। इसके बाद जुलूस कर्बला की ओर रवाना हुआ। बता दें की दसवीं मोहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में यह जुलूस निकल गया।