बैहर: झामुल गांव में बिरसा मुंडा की मूर्ति क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग पर चौक में धरना
बैहर क्षेत्र के ग्राम झामुल में असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में समाजजन जनपद पंचायत अध्यक्ष समल सिंह धुर्वे के नेतृत्व में एकत्रित हुए और बिरसा मुंडा चौक पर रविवार लगभग शाम 3 बजे धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने