गोगरी: गोगरी में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों की परेशानी बढ़ी
गोगरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार की शाम करीब पांच बजे हुई तेज बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेमौसम बारिश के कारण खेतों में कटे हुए गेहूं की फसल भीगकर खराब हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बोरना पंचायत के किसान मोहम्मद शहाबुद्दीन, हाजी मोहम्मद गुफरान, मीर लाल, मोहम्मद जावेद समेत कई किसानों ने बताया कि इस अचानक