महनार: जंदाहा पटोरी मुख्य सड़क के हांजी चौक पर पिकअप वैन और टेम्पू की टक्कर, कई यात्री घायल
जंदाहा पटोरी मुख्य सड़क के महनार थाना के अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के हांजी चौक पर मंगलवार को दिन के करीब 4 बजे एक पिकअप वैन एवं टेम्पू में आमने सामने की सीधी टक्कर हो गई।इस घटना में टेम्पू पर सवार कई लोग घायल बताए गए है जिसे स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।वही घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।