परिवहन विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर मोटर कार पंजीयन हेतु नई सीरीज RJ31-CD जारी की गई है। अब जिला मुख्यालय पर नई मोटर कारों का पंजीयन इसी सीरीज में किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी श्री नरेश पुनिया के अनुसार इस नई सीरीज में क्रमांक RJ31-CD 0001 से RJ31-CD 9999 तक के नंबर उपलब्ध रहेंगे।