शाजापुर: मल्हारगार्डन हिंदू सम्मेलन में संत की हुंकार, कहा- बच्चे पैदा करना चाहते हो तो राम, कृष्ण, विवेकानंद जैसे पैदा करो
RSS के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शाजापुर के मल्हार गार्डन स्थित केशव बस्ती में काशी विश्वनाथ हिंदू समिति के तत्वावधान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों हिंदू परिवारों की सहभागिता रही। हिंदू सम्मेलन की शुरुआत केशव बस्ती के घर-घर से निकली शोभायात्रा से हुई। बैंड-बाजों की धुनों और भजनों के साथ नाचते-गाते समाजजन मल्हार गार्डन पहुंचे।