बख्तियारपुर: सालिमपुर थानांतर्गत मंझौली गांव के सामने फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली गांव स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार को शाम करीब 5 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के चोरिया गांव निवासी रविंदर पासवान के पुत्र दीपक पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य कें