कानपुर: पनकी में लाइसेंसी रिवाल्वर से कुत्ते को मारी थी गोली, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो
पनकी में बीते गुरुवार को एक युवक ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कुत्ते को गोली मार दी थी। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद आज पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लिया गया है और युवक के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।