लवकुशनगर: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के उत्कृष्ट निराकरण पर लवकुशनगर नगर परिषद को फिर मिला प्रशंसा पत्र
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 11, 2026
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण के लिए लवकुशनगर नगर परिषद को एक बार फिर प्रशंसा पत्र मिला है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी महादेव अवस्थी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। गुरुवार की शाम 5 बजे सीएमओ ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम श्रेय दिया है।