जमालपुर: मुंगेर में धूमधाम से मनाया गया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन
गुरुवार शाम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय तथा धर्मनिरपेक्षता के प्रखर नेता लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन मुंगेर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम राजद नेता एवं मुंगेर नगर निगम के लोकप्रिय डिप्टी मेयर खालिद हुसैन के आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा