हजारीबाग समाहरणालय में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाकर मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही जनता दरबार, पीजी पोर्टल और झारसेवा से जुड़े लंबित आवेदनों को शीघ्र निपटाने तथा योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।