धौलपुर: बेंच ने 41 रन से जीता क्रिकेट का फाइनल मुकाबला, जिला जज बोले - दोनों ही टीमों ने किया बेहतर प्रदर्शन
अभिभाषक संघ धौलपुर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स वीक के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का रविवार को आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव मागो रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मैच में दोनों ही टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया, जो खिलाड़ी खेले हैं वही जीते हैं। धौलपुर अभिभाषक संघ धन्यवाद की पात्र है, जिन्होंने बार बें