धौलपुर: महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया, भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में गूंजते रहे बम बम भोले के जयकारे
शहर सहित जिलेभर के महादेव मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। जहां भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की और मन्नतें मांगी। धौलपुर शहर के चोपड़ा महादेव मंदिर, अचलेश्वर महादेव, शेरगढ़ किला स्थित महादेव मंदिर एवं तीर्थराज मचकुंड स्थित लाडली जगमोहन मंदिर सहित शहर के अन्य महादेव मंदिरों में महाशिवरात्रि क