मुंगेर: नगर आयुक्त ने तीनों रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, सुविधाओं को बेहतर रखने का दिया निर्देश
Munger, Munger | Dec 6, 2025 नगर निगम मुंगेर की नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने शुक्रवार शाम नगर निगम द्वारा संचालित तीनों रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरा परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, जैसे—बिस्तर, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जाँच की। नगर आयुक्त ने रैन बसेरों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर तथा सुचारू बनाए रखने