बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में भाजपा की बैठक, बागीदौरा विधायक के रिश्वत कांड को लेकर भाजपा जिले की सभी विधानसभा स्तर पर करेगी आंदोलन
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बांसवाड़ा में शुक्रवार दोपहर 12 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी की अध्यक्षता में, पूर्व मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीय के मुख्य आतिथ्य मे महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गायरी ने बताया की हाल ही में विधायक जयकृष्ण पटेल के रिश्वतकांड को लेकर भाजपा जिला स्तर 14 मई से 16 मई तक आंदोलन करेंगी।