बांसवाड़ा: रिश्वत कांड में पकड़े गए बागीदौरा विधायक के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी BJP, बांसवाड़ा में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
विधानसभा में लगाए गए प्रश्न को वापस उठाने की एवज में ढाई करोड़ की मांग और बीस लाख रुपए की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे बाप पार्टी के बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ अब भाजपा जिला स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी। इस अभियान को लेकर शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया।