डीग: डीग में विकास और आस्था का संगम, मार्बल प्रदर्शनी स्थल का लोकार्पण, हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
राज्य सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना को गति देने और स्थानीय पारंपरिक शिल्प को नई पहचान दिलाने की दिशा में गुरुवार को डीग में विशेष आयोजन हुआ। नगर परिषद परिसर के सामने आयोजित कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष दिगंबर सिंह ने नव विकसित मार्बल मूर्ति प्रदर्शनी स्थल का उद्घाटन किया।