भिंड नगर: बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा के बाहर जलभराव,लोगों की बढ़ी परेशानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,शिकायत बाद भी समाधान नही
भिंड शहर के बस स्टैंड के पास बने रैन बसेरा के बाहर लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण न केवल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बल्कि जरूरतमंद लोग भी रैन बसेरा मे ठहरने से कतराने लगे है स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी वजह से अधिकांश समय रैन बसेरा खाली पड़ा रहता है।स्थानीय नागरिकों और रैन बसेरा के कर्मचारियो ने नपा से शिकायत भी की है