अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत जोन्हा के गुड़ीडीह पंचायत के हापातबेड़ा- कोयनारडीह मार्ग में जोन्हा फॉल मेन गेट से 1700 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का सिल्ली विधायक अमित महतो ने आज शुक्रवार को शाम 4 बजे शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा विधायक का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया । मौके पर विधायक ने कहा कि उक्त पथ के निर्माण हो जाने से लोगों को काफ