ज्ञानवापी के व्यास तलगृह के छत पर आराजकतत्व द्वारा टहलने पर रोक लगाने की हिंदू पक्ष ने दायर की याचिका
Sadar, Varanasi | Feb 28, 2024 वाराणसी में ज्ञानवापी के व्यास तहखाने (तलगृह) में पूजा पाठ के बाद अब उसकी छत पर नमाज पर हिन्दू पक्ष ने आपत्ति दाखिल की है। व्यास तहखाने के ऊपर नमाज रोकने की याचिका हिन्दू पक्ष ने कोर्ट में दाखिल की है। अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए 19 मार्च को सुनवाई की तारीख तय की है।