गोरखपुर: उनवल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता पहुँची गोरखपुर प्रेस क्लब बिछिया में खरीदी जमीन को बचाने की लगाई गुहार
मूल रूप से उनवल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बछिया में 10 डिसमिल जमीन 20 साल पहले बैनामा करा रखा था। अब वह मकान बनाना चाहती है लेकिन कुछ मनबढ़ जाकर उसे धमकी दे रहे हैं। जिसकी सूचना शाहपुर थाने पर उसने दी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं है। इस कार्यवाही की मांग को लेकर आज गोरखपुर प्रेस क्लब पर उसने प्रेस वार्ता कर जमीन बचाने की गुहार लगाई है।