गोरखपुर: होली त्यौहार के मद्देनजर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई चौकसी, की जा रही आने जाने वाले हर यात्रियों की चेकिंग
गोरखपुर रेलवे स्टेशन में होली त्यौहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाने की वजह से भीड़भाड़ वाले इलाके में जीआरपी पूरी तरीके से चौकसी बरत रही है। एसपी जीआरपी ने आज गोरखपुर रेलवे प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में जीआरपी पुलिस बल के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था को परखा। यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।