गोरखपुर: गोला थाने में हुए मौत के मामले में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिसवालों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने गोला थाने में विनय पांडे की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में कहा कि,इस मामले में पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि ना ही दोषी पुलिस वाले को गिरफ्तारी की गई है और ना ही उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पीड़ित पक्ष को कम से कम एक करोड रुपए तथा नौकरी की मांग की है।