बदायूं: नाधा गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 12, 2026 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के नाधा गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में 10 अप्रैल को मोहित नाम के युवक की मौत हो गई थी। जबकि मनोज और अंकित घायल हो गए थे। दूसरी बाइक पर सवार 19 वर्षीय अर्जुन पुत्र नत्थू लाल निवासी सोनपुड़ी थाना जरीफ नगर की इलाज के दौरान आज रविवार को मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। जबकि इसी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं।