ग्वालियर गिर्द: ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवार युवक को कुचला, हाईवे पर लोगों ने लगाया जाम
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह मेहरा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार सत्येंद्र यादव को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर टोल प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया।