महोबा: जिला अस्पताल का पीएम जन औषधि केंद्र बंद, हड़ताल के कारण मरीज हुए परेशान
Mahoba, Mahoba | Sep 16, 2025 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मारपीट और अराजकतत्वों द्वारा प्रताड़ना के विरोध में यह कदम उठाया गया है। एरिया मैनेजर अभिषेक सिंह ने विवाद को साजिशन बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है। हड़ताल से गरीब मरीजों को बाहर मेडिकल से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही।