रीठी थाना अंतर्गत मढ़ई देवरा के ग्रामीण बद्री प्रसाद यादव आज सोमवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट पहुँचे थे जहां उन्होंने बताया कि रुपयों की जरूरत होने पर उन्होंने अपने परिचित को अपनी 5 एकड़ भूमि गिरवी रख दी और रुपये लिए धीरे-धीरे ब्याज भी चुका दिया और कुल राशि बची लेकिन उनकी भूमि अब परिचित रामचरण यादव द्वारा कब्जा कर खेती कराई जा रही। जिसकी शिकायत ग्रामीण ने की है।