देवघर: भारत विकास परिषद बैद्यनाथ धाम शाखा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस
भारत विकास परिषद बैद्यनाथ धाम शाखा द्वारा शुक्रवार सुबह 11:00 बजे स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ बनाया गया। यह कार्यक्रम देशभक्ति सेवा और सामाजिक उत्थान की संकल्पों के साथ संपन्न हुआ। भारत विकास परिषद की स्थापना स्वामी विवेकानंद की जन्मशती के अवसर पर चीनी आक्रमण का मुकाबला करने हेतु नागरिक परिषद के रूप में की गई थी।