हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर रिहायशी इलाकों में अवैध पीजी संचालन का विरोध हुआ तेज विधायक गणेश राज बंसल ने कार्रवाई की कही बात
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर रिहायशी इलाकों में चल रहे अवैध पीजी संचालन का विरोध लगातार तेज हो रहा है। हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल ने रिहायशी इलाकों में चल रहे अवैध पीजी पर कार्रवाई की बात कही है। जानकारी अनुसार कॉलोनी में चल रहे पीजी में आए दिन लड़के उत्पात मचाते रहते हैं, जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।