इटावा: गांव उदयपुरा के पास डीएफसीसी ट्रैक पर ट्रेन से कटकर सब्जी विक्रेता की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान
Etawah, Etawah | Jul 2, 2026 इटावा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के गांव उदयपुरा के पास बुधवार देर शाम डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।थाना बसरेहर के गांव अकबरपुर निवासी रामकिशन उर्फ छोटू 45 वर्षीय के रूप में मृतक की पहचान हुई।सब्जी की ठेली लगाता था।