नरपतगंज: नरपतगंज मवेशी अस्पताल से अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर हजारों की चोरी की
नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मवेशी अस्पताल परिसर से अज्ञात चोरों के द्वारा खिड़की तोड़कर अंदर रखे हजारो रुपए मूल्य का चापाकल, मोटर, कुर्सी सहित अन्य समान चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शगुप्ता मंजूर के द्वारा प्रथमिकी दर्ज के लिए नरपतगंज थाना में आवेदन दिया।