नरपतगंज: नाथपुर में हुए भीषण अग्निकांड में दो दर्जन घर जलकर राख, लाखों की क्षति
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में सोमवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन परिवार का लगभग दो दर्जन घर जलकर राख हो गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीण व अग्निशामक के द्वारा अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। जिस अग्निकांड में लगभग 25 लाख क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।