इचाक: इचक में 36 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से बेहाल लोग, विभाग पर उठे सवाल
हजारीबाग के इचक में पिछले 36 घंटों से अंधेरा पसरा है। सोमवार को आई तेज आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। कई बिजली के खंभे टूट गए, तार जमीन पर गिर गए, जिसके बाद इलाके की बिजली पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं, पानी से लेकर मोबाइल चार्जिंग तक की समस्या सामने आ रही है। बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा मुश्किल में हैं। अब लोगों के बीच एक ही सवाल—आखिर बिजली विभाग कब जागेगा और इचक को अंधेरे से राहत कब मिलेगी?