कटनी ग्रामीण: बोरी में छिपा था ज़हरीला सर्प हाथ डालते ही 50 वर्षीय महिला पर किया हमला, हालत गंभीर खिरवा गांव की घटना
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर रखी एक बोरी में छिपे सर्प ने 50 वर्षीय महिला को काट लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। मामला कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के खिरवा गांव का है। जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय महिला अपने घर के बाहर बैठी थी।