थानेसर: कुरुक्षेत्र में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, परिजनों का सम्मान
कुरुक्षेत्र जिला पुलिस द्वारा आज पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस फ्लैग डे के रुप में मनाया गया। पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति में पुलिस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने पुलिस ने शहीद स्मारक पर पुष्प-चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी।