मंदसौर: मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई, एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामलों, ऑनलाइन ठगी और अन्य शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निराकरण करने के निर्देश दिए,जनसुनवाई में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे,