वीरवार को शाहपुर विधायक केवल पठानिया ने बताया कि रैत में राजीव गांधी गवर्नमेंट मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि विद्यालय के निर्माण पर लगभग 5 करोड रुपए की राशि ब्यय होगी। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का उद्देश्य इन स्कूलों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है।